सुविधाएँ
व्यवसाय के पैसों के लिए जो चाहिए वह सब — फ़ालतू कुछ नहीं।
आय और खर्च का हिसाब
कुछ ही टैप में हर रुपये का आना-जाना दर्ज करें। एंट्री की श्रेणी चुनें, नोट जोड़ें और हमेशा जानें कि व्यवसाय कहाँ खड़ा है।

ऑफ़लाइन चलता है
नेटवर्क नहीं? कोई बात नहीं। ऑफ़लाइन एंट्री जोड़ें, ऑनलाइन होते ही Tovan अपने आप सिंक कर देता है।

कई व्यवसाय
दुकान भी और सर्विस का काम भी? हर व्यवसाय को अलग रखें — अपनी एंट्री, टीम और रिपोर्ट के साथ — एक ही खाते में।

टीम सदस्य
अपने कर्मचारियों को Owner या Worker भूमिका के साथ व्यवसाय में जोड़ें, ताकि वे भी एंट्री दर्ज कर सकें।

साफ़ रिपोर्ट
आय, खर्च और मुनाफ़े का दैनिक, मासिक और वार्षिक सारांश। ज़रूरत पड़ने पर Excel या PDF में एक्सपोर्ट करें।

दस्तावेज़ अपलोड
बिल, रसीदें और फ़ोटो एंट्री के साथ जोड़ें ताकि सबूत हमेशा एक टैप दूर रहे। प्लान में स्टोरेज शामिल है, कभी भी बढ़ाएँ।

इंस्टॉल होने वाला ऐप (PWA)
ब्राउज़र से सीधे Android, iPhone या कंप्यूटर पर Tovan इंस्टॉल करें। न ऐप स्टोर, न अलग डाउनलोड का झंझट।

सूचनाएँ
अपने व्यवसाय में ट्रायल और बिलिंग गतिविधि की सूचना ऐप में ही पाएँ।
